प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती चलित वाहन में बैठाकर लोगों का रखा बंद

एमपी के शिवपुरी में लगातार बढ़ते कोरोना केसों के चलते प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जहाँ पोहरी चौराहे पर बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटे गए। जिन लोगों के पास चालान जमा करने पैसे नहीं थे उन्हें कुछ देर चलित वाहन में बतौर सज़ा बंद रखा गया। मामले में एडीएम उमेश शुक्ला का कहना है। कि हम प्रदेश और भारत सरकार के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस के मुताबिक काम कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से शिवपुरी में कोरोना पॉज़िटिव रोज़ निकल रहे हैं। इसलिए सख्ती बरती जा रही है। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। उनके चालान काटे जा रहे हैं। जो लोग बेवजह घूम रहे हैं। उन्हें कुछ देर के लिए बंद रखने के बाद छोड़ रहे हैं। ये उपाय कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सुधारात्मक दृष्टि से किये जा रहे हैं।-


By - sagar tv news
05-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.