MP | लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,5 गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
मंडला. जिले के थाना बीजाडांडी पुलिस ने लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सक्रिय आरोपियों को रिपोर्ट के चंद घंटो के अंदर जिला सागर से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 2 दो पहिया वाहन, 4 नग मोबाईल और रुपए जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना बीजाडांडी मे आवेदक द्वारा अपनी बेटी गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लगातार प्रयास करने के दौरान 31 दिसंबर को गुम इंसान की खोजबीन की गई। दस्तयाबी के बाद पीडि़ता के कथन लिए गए और 5 आरोपियों के खिलाफ थाना बीजाडांडी में अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 4 आरोपी पुरुष और एक महिला आरोपी है। 3 पुरुष और 1 महिला आरोपी सागर जिले के निवासी है। और एक मुख्य आरोपी बीजाडांडी क्षेत्र का निवासी है। वहीं इन आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि सक्रिय गिरोह द्वारा महिला को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाया जाता था और फिर वे उसे दूसरे जिलो और राज्यो में ले जाते हैं। वहां अन्य सदस्यो के पास बेच देते हैं। बाद में उस गिरोह के सदस्य द्वारा महिला की इच्छा के विरूद्ध शादी कर ली जाती है या दूसरो को बेचकर शादी करवा दी जाती है और महिला के साथ जबरजस्दी मर्जी के विरूद्ध गलत काम किया जाता था।