सागर- पत्नी का हाथ काटने वाला आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में बीते साल अगस्त महीने में एक पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पत्नी का हाथ शरीर से काटकर अलग कर दिया था। जिसके बाद से आरोपी पप्पू नाथ फरार चल रहा था जिसे रहली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पुलिस ने दो हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक साल 2021 में 14 अगस्त को थाना क्षेत्र के कासल पिपरिया नाथ मोहल्ला में पति पत्नी में विवाद हो गया था। सलामतपुर निवासी पप्पू नाथ पत्नी रवीना को लेने ससुराल आया था जहाँ रात करीब तीन बजे दोनों में विवाद हुआ और पप्पू ने तैश में आकर पत्नी का दाहिना हाथ काट दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसको लेकर रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने जानकारी दी।

 


By - sagar tv news
04-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.