सेक्स रैकेट का पर्दाफाश 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

पुलिस टीम ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहाँ एक होटल में अचानक से दबिश देते हुए 6 लड़के लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। मामला रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से सामने आया। पुलिस ने होटल संचालक समेत पकड़े गए लड़के और लड़कियों को पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीप लॉज में पिछले कई समय से देह व्यापार किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हुई और रविवार की देर शाम लॉज में दबिश दी। पुलिस की छापेमार कार्यवाही से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसी दौरान मौके से कई लड़के और लड़कियों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पाया।
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया के सामने ज्यादा कुछ नही कहा है। पुलिस का कहना है। की मुखबिर की सूचना पर लॉज से 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिन पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।


By - Arpit Pandey rewa
03-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.