सागर में एक परिवार की जान पर बनी बस चालक ने रिवर्स में कार को घसीटा

 

 


सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में रात करीब 11:00 बजे एक साथ दुर्घटना हुई जहां खेल परिसर के सामने एक चार्टर्ड बस चालक ने बस को रिवर्स करते हुए लापरवाही पूर्वक कार को टक्कर मार दी। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही इसमें सवार करीब 5 लोग बाल-बाल बच गए। नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। जानकारी के मुताबिक पवन त्रिवेदी जो सागर के निवासी है वो अपने परिवार के साथ रहली से सागर आ रहे तभी यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर गोपालगंज थाने से पुलिस पहुंची। जिसके बाद कार और चार्टर्ड बस को गोपालगंज थाने ले जाया गया। मामले में कार चालक पवन त्रिवेदी का कहना है कि वो रहली में अपनी बहन के यहां पर गए थे वहां से वापस लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि कार में उनकी माँ, बहन, भाभी और छोटा बच्चा बैठा था। तभी बस चालक ने अचानक से बस को रिवर्स कर दिया। और कार को घसीट दिया। हालांकि गनीमत कि बात ये रही कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इस दौरान एक बड़ी घटना होने से भी बच गई।
वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो यहां दोनों तरफ सड़क चौंडीकरण किया जा रहा है जिससे कभी रोड बंद कर दी जाती है। और हादसे का अंदेशा बना रहता है।


By - sagar tv news
03-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.