MP | शीतलहर के चलते तापमान में रही गिरावट कोहरे कोहरे ने शहर को लिया चपेट में || SAGAR TV NEWS ||

 

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में नए साल के दूसरे दिन रविवार को उत्तर से चलने वाली शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट रही। सुबह से ही पूरे जिले को कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया था। सुबह के 10 बजे तक घना कोहरा ही दिखाई दे रहा था। वहीँ सुबह 8 बजे की विजिबिलिटी पांच कदम थी। तो 10 बजे तक विजुअलिटी बढ़कर 50 मीटर हो गई है। कोहरे और शीतलहर के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो दूसरी तरफ पुलिस लाइन में हेलीपैड पर घूमने वाले लोग शीत लहर और कोहरे के बीच इक्का-दुक्का ही नजर आये। खेलने वाले स्टूडेंट घने कोहरे में भी क्रिकेट, फुटबॉल खेलते दिखाई दिए।


By - sagar tv news
02-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.