सागर- युवक की जान देने से मचा बवाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत से बवाल मच गया । परिवार वाले शव लेकर बड़तुआ चौराहे पर पहुंचे। जहां बेटे से मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे जिन्होंने समझाने की कोशिश की, खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों को समझाने के प्रयास जारी है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के बड़तुआ निवासी सुमित उपाध्याय ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात कारणों के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो सुमित फंदे पर झूल रहा था। मकरोनिया पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
इसके बाद परिजनों ने जाम लगा दिया

मृतक के पिता अरुण उपाध्याय ने बताया कि बेटा सुमित शनिवार रात करीब 9 बजे घूमने के लिए निकला था। तभी गांव के 4 लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। रात में घर आकर सुमित रो रहा था। उसने बताया कि कोई फोन लगाकर मुझे गालियां दे रहा है। मैंने फोन बंद करने का कहा और सोने चला गया। सुबह देखा तो बेटा फंदे पर झूल रहा था। पिता ने बेटे के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने और मकान तोडऩे की मांग की है।

मकरोनिया सीएसपी प्रिया सिंह ने बताया कि युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कारण अज्ञात है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में जांच की जा रही है। परिवार वालों को समझाइश दी जा रही है।

 


By - sagar tv news
02-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.