सागर के कबीर धाम पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले हमें संतों की वाणी जरूर सुननी चाहिए

सागर के आरटीओ ऑफिस के पास स्थित कबीर आश्रम में इन दिनों सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश प्रदेश से राष्ट्रीय संत आये हुए हैं। वहीँ नए साल के पहले दिन मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सद्गुरू कबीर धाम में आयोजित समारोह में सद्गुरू कबीर दर्शन ग्रंथ का विमोचन किया। अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सद्गुरू कबीर और उपस्थित संतों को प्रणाम करते हुए कहा कि भारत भूमि संतों-ऋषियों की भूमि है। जिन्होंने गृहस्थ आम जनता को ज्ञान और दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी हमें जरूर सुनना चाहिए। क्योंकि उनकी वाणी से निकले वचनों में न जाने कौन सा शब्द ऐसा आ जाये कि हमारा पूरा जीवन बदल जाये। इस दौरान नगर विधायक शैलेन्द्र जैन भी मौजूद थे। जिन्होंने समारोह का संयोजन किया।
वहीँ सद्गुरू कबीर दर्शन ग्रंथ के विमोचन समारोह में आमंत्रित संतगण चरणदास बापू महाराज लीबड़ी सौराष्ट्र गुजरात, आचार्य विचारदास मगहर, आनंददास जी चित्रकूट, समेत अन्य जगहों से आये संत मौजूद थे।


By - sagar tv news
01-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.