नए साल के पहले दिन सागर के प्रसिद्द बाघराज मंदिर में भक्तों का लगा तांता || SAGAR TV NEWS ||

 

नए साल 2022 की शुरुआत सागर में लोगों ने धार्मिक तीर्थ स्थलों पर जाकर की। शहर के प्रसिद्ध क्षेत्र मां हरसिद्धि देवी बाघराज मंदिर पर भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। भक्तों ने दर्शन कर नए साल की शुरुआत के लिए मनोकामनाएं मांगते हुए नजर आए। हालांकि हर साल लोग नए वर्ष को किसी तीर्थ क्षेत्र या फिर किसी अच्छी ही जगह पर जाकर शुरुआत करते हैं। जिसको लेकर लोगों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। साथ ही यहां पर बुंदेलखंड का प्रसिद्द व्यंजन भरता गाकर जैसी पार्टियां पर कर लोगों ने इंजॉय किया। इसको लेकर पंडित पुष्पेंद्र महाराज ने बताया कि कोरोना वायरस लेकर कल से श्री रामचरित मानस का आयोजन किया जा रहा था जो आज सुबह समाप्त हुआ। कोरोना वायरस दूर करने को लेकर मां भगवती से हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं। इस महामारी को भगवान जल्दी दूर करें। हालाँकि मेला इस बड़ा नहीं लगा है लेकिन लोग फिर भी यहां आ रहे हैं।


By - sagar tv news
01-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.