सागर-सड़क पर लगी रेलिंग से बाइक सवार टकराये और हो गया ये हाल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई-रजवांस रोड पर स्थित गोलनी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक पर सवार तीन युवक रैलिंग से टकरा गए। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक तीनो घायल एक ही बाइक पर सवार होकर खुरई से अपने गांव ढाबरी जा रहे थे। तभी गोलनी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया।


By - SAGAR TV NEWS
01-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.