MP | बैंड बाजे के साथ निकली बंदर की अंतिम यात्रा || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक गांव में गुरुवार को बंदर की माैत के बाद मातम पसर गया। गांववालों ने बंदर की आंतिम यात्रा निकली, जिसमें आगे बैंड बाजे वाले चले, पीछे-पीछे महिलाएं भजन गाते हुए मुक्तिधाम तक पहुंचीं। यहां विधि-विधान से बंदर को अंतिम विदाई दी गई।

मामला राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील के डालूपुरा गांव का है। यहां बुधवार को एक बंदर जंगल की ओर से गांव में आ गया। दिनभर तो वह उछल-कूद करता रहा, लेकिन रात में अचानक एक घर के सामने बैठकर कांपने लगा। लोगों ने यह देख उसके पास आग जला दी। उसे लगातार गर्मी देने की कोशिश की गई। बंदर की तबीयत और बिगड़ी तो तत्काल उसे लेकर डॉक्टर के पास खिलचीपुर पहुंचे। डॉक्टर से इलाज करवाकर वे उसे वापस गांव ले आए। देररात तक वे उसे गर्म कपड़े ओढ़ाकर बचाने की कोशिश करते रहे। रात करीब 2 बजे बंदर ने अंतिम सांस ली। यह देख गांववाले भावुक हो गए। रातभर वे शव के पास ही बैठे रहे।


By - Sarag tv news
31-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.