Sahdev Dirdo Accident: बसपन का प्यार फेम सहदेव को कई घंटों बाद आया होश || STVN INDIA ||

 

बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे.. गाने से मशहूर हुए सहदेव दिरदो का मंगलवार रात एक्सीडेंट हो गया। सहदेव का छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा है। वह अभी ICU में एडमिट है। मंगलवार की शाम सहदेव अपने परिजनों के साथ बाइक से निकला था। बाइक पर 3 लोग सवार थे। सहदेव सबसे पीछे बैठा था। इस बीच शबरी नगर के पास अचानक बाइक का एक्सीडेंट हो गया। पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं। आस-पास मौजूद लोग उसे लेकर फौरन अस्पताल ले गए।बता दे सहदेव का गाना बसपन का प्यार सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को बसपन कहते हैं। उनका यह भोला और मासूम अंदाज पब्लिक को बेहद पसंद आया था।। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उनके साथ इस गाने का रीमिक्स तैयार किया था।मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं।बादशाह ने कहा है कि अगर कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं।कुछ ही घंटे में सहदेव को रायपुर रेफर किया जाएगा। ताकि और बेहतर इलाज हो सके


By - Sarag tv news
15-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.