MP के इस जिले में कोरोना ब्लास्ट प्रशासन में मचा हड़कंप | TOP_10_MadhyaPradesh 28/12/2021 STVN INDIA

 

बस पलटी, 1 यात्री की मौत
सीहोर में बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। घटना इटावा गांव के पास की है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस राठौर बस सर्विस की है। बस सीहोर से होशंगाबाद की तरफ जा रही थी।


बस-बाइक में भिड़ंत, साले की मौत
जबलपुर में बस-बाइक की भिड़ंत में साले की मौके पर ही मौत हो गई। जीजा गंभीर घायल है। घटना मझौली थाना इलाके के इंद्राना पुलिस चौकी के सामने देर शाम की बताई जा रही है। ग्राम सिलहटी के विनोद  और जीजा बबलू बर्मन के साथ मोटरसाइकिल से जबलपुर किसी काम के लिए गया हुआ था। देर शाम दोनों अपने गांव सिलहटी लौट रहे थे।

सतना में युवक की गई जान
सतना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 28 साल का मुकेश कोल निवासी लटागांव राम सजीवन के साथ खेत पर काम कर रहा था। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस पर मुकेश साथी के साथ सड़क किनारे एक पड़े के नीचे खड़ा हाे गया। अचानक से गरज चमक के साथ बिजली गिरी थी।  


आंखों से चुरा लेती हैं काजल
जबलपुर बरगी पुलिस की गिरफ्त में आई खूबसूरत महिलाओं की भोली सूरत किसी को भी धोखा दे सकती हैं। ये शातिर महिलाएं आंखों से काजल चुरा लेती हैं। कस्बे के एक ज्वैलर्स दुकान में चोरी के बाद से पुलिस को इनकी तलाश थी। सीसीटीवी फुटेज से गैंग तक पहुंची पुलिस ने कई जेवर जब्त किए


डामोर पर 600 करोड़ के घोटाले में FIR दर्ज
झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया के कैमरों को देखकर भागने लगे। मीडिया ने उनसे 600 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने पर सवाल किया था। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपनी सफाई देने पहुंचे थे


डॉक्टरों का भजिया सत्याग्रह
देवास जिले में मास्क को लेकर कार्रवाई के दौरान एक महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। जब स्कूटी सवार महिला को रोका गया और मास्क नहीं लगाने पर चालान कटवाने की बात की गई। जिस पर महिला ने मना कर दिया। एसडीएम ने टीम से कहा कि यह चालान नहीं कटवा रही तो इस महिला को थाने लेकर जाओ। स्कूटी सवार महिला भड़क गई।

इंदौर में फिर विस्फोट, 27 नए पॉजिटिव
इंदौर में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद सोमवार को कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए हैं। इसके पूर्व 24 दिसंबर को 22, 25 दिसंबर को 19 और 26 दिसंबर को 14 पॉजिटिव मिले थे। इस तरह 4 दिन में ही 82 पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक्टिव मरीज बढ़कर 143 हो गए हैं।


सागर में सुबह से गिरा मावठा
उत्तर में हो रही बर्फबारी का असर सागर के मौसम पर पड़ा है। मंगलवार सुबह से ही सागर के मौसम का मिजाज बदला। बादल छाने के साथ ही मावठा गिरा। सुबह से बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला। वातावरण में ठिठुरा देने वाली ठंड रही। वहीं सागर में सीजन का सबसे घना कोहरा मंगलवार को रहा।

अभी नाइट कर्फ्यू ही, दूसरे प्रतिबंध नहीं
कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाइट कर्फ्यू के अलावा दूसरे प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि नाइट कर्फ्यू रात 11 सुबह 5 बजे तक ही रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी। अन्य सभी कार्यक्रम भी यथावत चलते रहेंगे।

धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
झाबुआ में एक आदिवासी का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में पादरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईसाई समुदाय के स्थानीय डायसिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

 

 


By - Sarag tv news
28-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.