6 फीट से ऊंची दुर्गा प्रतिमा रखने को लेकर कमलनाथ सरकार ने लगाई रोक

 

 

13453

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खटलापुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद कमलनाथ सरकार ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एक अहम फैसला किया है. राज्य सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए भोपाल में 6 फीट से ऊंची दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने पर रोक लगा दी है.

 

भोपाल जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनकी चिंता लोगों की सुरक्षा है. इसके तहत दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई 6 फीट की होगी. जिले के दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले कारीगरों ने जिला प्रशासन के इस फैसले पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि जो मूर्तियां पहले से बनाई जा चुकी हैं, उनका क्या होगा.

 

भोपाल के जिलाधिकारी ने एक निर्देश जारी कर कहा है कि 6 फीट से ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए आयोजकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और संबंधित थानाध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी. जिला प्रशासन ने यह फैसला खटलापुर हादसे के बाद लिया है जिसमें प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से कई लोगों की मौत हो गई.

 

रविवार को जिला प्रशासन और मूर्ति बनाने वाले कारीगरों के साथ बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया. कई कारीगर बैठक छोड़ कर चले गए क्योंकि उन्हें यह फैसला मान्य नहीं था. उनका कहना है कि अधिकांश मूर्तियां पहले ही बनाई जा चुकी हैं लेकिन फैसला अब आया है.

 


By - sagar tv news
16-Sep-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.