Noodels फैक्टरी में हुआ Blast 7 लोगों की चली गयी जान || STVN INDIA ||
Noodels फैक्टरी में हुआ Blast 7 लोगों की चली गयी जान
नूडल्स फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से दुखद घटना हो गयी जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला फेज-2 से सामने आया है। हादसे के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। मृतक दो लोगों की शिनाख्त हो गयी है बाकि की की जा रही है। 5 बॉडी की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। किसी का सिर्फ हाथ मिला है, तो किसी का सिर्फ पैर। इस धमाके में बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हुई है। इन फैक्ट्रियों में काम कर रहे 2 लोग भी घायल हुए हैं। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिया है। वहीँ मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की बात कही है। धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गई है।