लड़की को ब्लैकमेल कर युवक ने किया Rape | TOP_10_MadhyaPradesh20/12/2021 || STVN INDIA ||

 

छिंदवाड़ा के परासिया में वकील का कत्ल
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े अज्ञात आरोपियों ने एक वकील को तलवार मारकर मौत के घाट उतार दिया। परासिया मान पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने गए मंगली बाजार निवासी वकील 32 वर्षीय रितेश चौरिया पुत्र भोलू चौरीया का दो अज्ञात लोगों ने तलवार और चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

इंदौर के SAF जवान की मौत
भिंड में चार दिन पहले SAF जवान की क्वांरी नदी में गिरने से मौत हो गई थी। फूप थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद बस चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। SAF जवान पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव से इंदौर ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। बस चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए आगे बढ़ा दिया था

गुना के फतेहगढ़ में युवक की हत्या
गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। रविवार देर शाम उसका शव पुलिया में पड़ा हुआ मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। वायर से उसके हाथ-पैर बांधकर पन्नी में उसे लपेटकर पुलिया में शव फेंक दिया गया। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दो बेटियों की हत्यारी मां उम्रकैद
पति से अनबन के बाद दो बेटियों को कुंए में फेंकने वाली एक महिला को आज बैतूल के आमला स्तिथ कोर्ट ने उम्रकैद की सजा और 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।घटना के समय यह बात सामने आई कि महिला अपने पति अशोक के चरित्र पर संदेह करती थी। उसे शक था कि उसके पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध है।

शादी के एक दिन पहले भाग गईं
कटनी में शादी के बहाने दो दुल्हनें लड़केवालों के सवा दो लाख रुपए लेकर भाग गईं। खुद को गरीब घर का बताकर जालसाजों ने दो परिवारों से शादी के खर्च के लिए 2.26 लाख रुपए एडवांस में लिए थे। शादी के एक दिन पहले ही सभी फरार हो गए।

सागर में ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म
सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस ने पीड़िता के कुछ आपत्तिजनक फोटो बरामद किए हैं।


4 दिन की बच्ची को अस्पताल में छोड़ भागी मां
अशोकनगर जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मां अपनी 4 दिन की बच्ची को अस्पताल में बेड पर छोड़ गई। महिला ने चार दिन पहले ही ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था।

पचमढ़ी में पारा माइनस 0.5 डिग्री
मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा माइनस में चला गया। रविवार रात का पारा यहां -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह पेड़-पौधों पर बर्फ जमी दिखी। 48 घंटे में पचमढ़ी में 10 डिग्री से ज्यादा पारा गिरा है।


 BJP विधायक से जुड़े ऑडियो पर बवाल
सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव फारुख खान पर नरयावली विधानसभा से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कुछ लोगों के बीच चर्चा का एक ऑडियो सामने आया है। विवादित आडियो पर बवाल मचा हुआ है।

खेत करंट लगने से माँ-बेटे की गयी जान
खेत पर बने कुएं पर करंट लगने से मां बेटे की मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। घटना सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 9 साल का बच्चा आहिल खेत पर बने कुएं के पास पर खेल रहा था और खेलते समय अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया उसकी जोरदार चीख सुनते ही मां अमरीन उसे बचाने के लिए पहुंची तो मां भी करंट की चपेट में आ गई

 

By - Sarag tv news
20-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.