शादी के बाद दूल्हा विदाई कराने करता रहा इंतजार, दुल्हन दहेज ले कर चली गई मायके


 

 


बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में शादी के बाद दूल्हा विदाई कराने का इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन दहेज लेकर मायके चली गई।विवाह सम्मेलन में शादी करने के बाद दुल्हन ससुराल नहीं आने दूल्हे अपनी दुल्हन को वापस लाने ससुराल के चक्कर काट रहा है। परेशान दूल्हे ने आज  घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहूंचकर शिकायत कर पुलिस से अपनी दुल्हन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
घोड़ाडोंगरी तहसील की पिपरी निवासी संदीप सलाम ने बताया कि जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में 23 मार्च को फुलगोहान निवासी नीतू के साथ शादी की थी, लेकिन सम्मेलन में शादी होने के तुरंत बाद ही दुल्हन के मायके वाले ने विदाई नहीं की और दुल्हन और दहेज लेकर मायके चले गए। अब दुल्हन ससुराल नहीं आ रही है।   जिससे परेशान होकर युवक ने पुलिस प्रशासन से अपनी दुल्हन दिलाने की गुहार लगाई है। बाईट...
दूल्हे संदीप सलाम ने बताया कि शादी के बाद एक भी दिन दुल्हन ससुराल नहीं आई लेकिन शासन द्वारा सम्मेलन में शादी करना को लेकर जो भी लाभ मिलते हैं। वह सभी लाभ ले रही है।
 दुल्हन ने शासन से योजना के तहत मिलने वाली राशि भी अपने पास रखी है। यदि वह शादी को नहीं मान रही ससुराल नहीं आना चाहती तो शासन की राशि भी उसे वापस लौटा देनी चाहिए। बाईट घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि


By - sagartvnews

11-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.