अकेली महिला से जबरदस्ती की Kiss ,घटना सीसीटीवी में कैद ! || STVN INDIA ||


 

 

अकेली महिला से जबरदस्ती की Kiss ,घटना सीसीटीवी में कैद ! || STVN INDIA ||

Serial Kisser से सावधान !

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी
से अस्पताल में छेड़छाड़ !

बिहार के जमुई सदर अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े मनचले ने एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ जबरदस्ती करते हुए अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। इस मामले में पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देते हुए केस दर्ज कराया है। घटना का वीडियो अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी मनचला युवक अभी फरार हैं। यह घटना जमुई सदर अस्पताल के एक वार्ड परिसर की जहां पीड़िता चतुर्थ वर्गीय कर्मी है। बताया जा रहा है कि मनचला अस्पताल परिसर की चारदीवारी फांदकर आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत की। इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर अस्पताल परिसर में मनचले के इस हरकत के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है क्योंकि अस्पताल परिसर में जहां महिला स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती रहती ही है महिला मरीज और उनके परिजन भी रहते हैं।


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS ,STVN INDIA

14-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.