7 गजरथ परिक्रमा के साथ हुआ भव्य पंचकल्याणक का समापन हजारों की संख्या में हुए श्रद्धालु शामिल


 

टीकमगढ़ शहर के ढोंगा मैदान में  निर्यापक मुनि पुंगव 108 सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 17 फरवरी से चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का गुरुवार को गजरथ परिक्रमा के साथ समापन हो गया है। समारोह के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक का मंचन हुआ। जिसमें दिखाया गया कि भगवान आदिनाथ कैलाश पर्वत से निर्वाण को प्राप्त हो जाते हैं।बता दे कि पंचकल्याणक महोत्सव की गजरत फेरी में पांच रथ शामिल थे। उसके पीछे इंद्र इंद्राणी चल रहे थे। वहीं शहर के नंदीश्वर युवक मंडल वीर व्यायामशाला के युवा साथी, जय जिनेंद्र कार्यकारिणी के युवा साथ में चल रहे थे। गजरथ फेरी में निर्यापक मुनिश्री सुधा सागर महाराज, छुल्लक 105 गंभीर सागर महाराज चल रहे थे। गजरथ की सात परिक्रमा पूरी हुई। गजरथ देखने के लिए शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 50000 लोग महोत्सव के साक्षी बने

 


By - sagartvnews

24-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.