सागर-पार्षद का चुनाव लड़ने वाले नेता को पैर में लगी गोली, BMC में इलाज जारी || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के कोतवाली थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब परकोटा वार्ड से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ने वाले मधुसूधन गुरु को गोली जा लगी। जिससे घायल हालत में उन्हें बीएमसी में भर्ती किया गया है। जहाँ पर उनका इलाज किया जा रहा है। हालाँकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है की मधुसूधन को गोली किस वजह से लगी है और किसने उन्हें गोली मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। और मामले की जाँच शुरू की गयी है। बताया जा रहा है की ये पूरी घटना शहर के वर्णी कॉलोनी से सामने आई है।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक गोली उनके पैर में लगी थी। जिसे डॉक्टरों ने इलाज के बाद निकाली है। इस बात की पुष्टि कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ने की है। उन्होंने फोन पर इस बात की जानकारी दी।
बता दें की मधुसूधन गुरु परकोटा वार्ड के निवासी हैं। उन्होंने साल 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में परकोटा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। और कड़ी टक्कर देते हुए महज कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे।--------


By - sagar tv news

21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.