घर पहुंचने से 20 किमी पहले परिवार के 4 लोगों की जा-न गई,कार के सामने आ गया ट्रक


 

 

ट्रक और कार में आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हुई की घटना में 4 लोगों की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिवनी जिले के लखनादौन थाना इलाके के बाईपास से सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक नागपुर से वापस सिवनी के अपने गांव लौट रहे थे और इसी दौरान घर से 20 किमी दूर ये हादसा हो गया।
लखनादौन एसडीओपी दीपक मिश्रा ने फ़ोन पर जानकारी देते हुए बताया की लखनादौन बायपास रोड पर ट्रक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की जान गयी है। मृतक सिवनी के नागन देवरी गांव के रहने वाले हैं। एक महिला घायल है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।


By - sagartvnews

09-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.