महिला के साथ ऐसा कौन कर गया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी


 

एक महिला का बेरहमी से मर्डर किये जाने का मामला सामने आया। हैरानी की बात ये है की डेड बॉडी के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। घटना बालाघाट जिले के हट्टा थाना अंतर्गत गोदरी चौकी के बटकरी से सामने आई है। बताया गया की मृतक 30 साल की महिला का नाम निर्मला कोसरे है जिस तरह से घटना स्थल से तस्वीर सामने आई। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की महिला के साथ बर्वरता की गयी है। बताया ये भी जा रहा है कि एक दिन पहले मृतिका का उसके पति रविंद्र के साथ विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बटकरी गांव में घर के बाहर पड़ी डेड बॉडी के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए हैं। साथ ही सिर में चोट के निशान दिखाए दे रहे हैं। वहीं बॉडी के आस-पास पड़े पत्थरों पर भी खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। चूंकि इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।
हालांकि,अभी तक ये बात साफ़ नहीं हो पाई है की महिला का इतनी बेरहमी से मर्डर क्यों और किसने किया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
वहीं पुलिस की मानें तो एक दिन पहले ही पति पत्नी का आपस में विवाद हुआ था। पुलिस पति पर मर्डर की शंका जाहिर कर रही है। लेकिन ये बात जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगी। मामले में एडिशनल एसपी विजय डावर ने जानकारी दी


By - sagartvnews

09-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.