ट्रॉली बैग का लगा रहा ताला, 70 ग्राम सोने के गहने और 8 हजार नगदी हुई पार


 


ट्रॉली बैग में ताला लगा हुआ होने के बावजूद भी उसका सामान चोरी हो गया। उसके अंदर रखा हुआ 70 ग्राम सोने के अलावा 8 हजार रूपये नगदी चोरी हो गयी है। घटना एमपी में मुरैना की है। बताया जा रहा है की बस में सफर कर रहे बुजुर्ग के ट्रॉली बैग का ताला लगा रहा। लेकिन बैग के अंदर रखा हुआ 70 ग्राम सोना और 8000 रुपये की नकदी चोरी हो गई। घटना बीते दिन हुई। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया। सबलगढ़ निवासी विश्वंभर दयाल गुप्ता ने कोतवाली थाने पहुंचकर बताया कि मुरैना में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था। इसमें शामिल होने वो रविवार को सुबह 11 बजे सबलगढ़ से बस में बैठे। जो दोपहर 1 बजे के करीब मुरैना बस स्टैण्ड पर आकर रुकी। विश्वंभर दयाल ट्रॉली बैग लिए हुए थे। बस स्टैण्ड पर आकर उन्हें बैग में कुछ गड़बड़ लगी। बैग का ताला बाहर से लगा हुआ था। लेकिन उसे खोलकर देखा तो बैग अंदर से कटा हुआ था। बैग में 70 ग्राम सोने के गहने और 8000 रुपये नकदी थे, जो चोरी हो गए।
शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-


By - sagartvnews

07-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.