बदमाश पुलिस को लगातार खुला चैलेन्ज दे रहे हैं। जिन्हे देखकर लगता है। की उन्हें पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं है। दरअसल राजधानी भोपाल में बहन से छेड़छाड़ के शक में दिनदहाड़े युवक को चाकू मार दिया। घटना CCTV में कैद हुई है। भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू है। इसके बाद भी बदमाशों में पुलिस का भी नहीं है। जो खुलेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल बहन को छेड़ने के शक में बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उस पर कई बार कर पीठ में चाकू घोंप दिया और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।
यह पूरी वारदात CCTV में कैद में हुई है। बदमाशों को शक था कि उनकी बहन को युवक छेड़ता है। इसलिए मौका पाते ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों पर पहले से करीब 5 केस दर्ज हैं। बदमाश चांदबाड़ी के रहने वाले है। अवधपुरी पुलिस ने मर्डर के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.