सागर-भोपाल से इलाज कराकर लौट रहे चार लोग हादसे का शिकार || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के गौरझामर थाना इलाके में नेशनल हाइवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां अनियत्रित होकर एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे तुरंत ही 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी थी। ये पूरी घटना रानगिर चौराहे के पास हुई। हादसे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है। की डिवाइडर से लगी हुई रेलिंग स्कॉर्पियो में घुस गयी। और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसका नक्शा ही बदल गया। बताया जा रहा है। की कार में एक महिला समेत चार लोग सवार थे। जिन्हे गंभीर चोटें आई हैं। चारों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया की स्कॉर्पियो में देवरी के महाराजपुर का के सोधिया परिवार के लोग सवार थे। जो सागर से अपने घर महाराजपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।-------


By - Prahlad Sahu Gourjhamar

30-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.