जमीन की बात पर घर की बहु के साथ हुआ ऐसा, बचाने आये सास-ससुर पहुंचे अस्पताल


 

 

जमीनी विवाद में एक महिला मर्डर किया गया था। वहीं मृतका की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़े सासु-ससुर पर भी हमलावारों ने धारदार हथियारों से वार कर जख्मी कर दिया। जिसमें सास का दाहिना हाथ कट गया। जबकि ससुर को सिर में गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। घटना एमपी के नरसिंहपुर जिले की है। नयागांव बंजारी निवासी लालसिंह लोधी ने बताया कि उसकी भाभी ममता उर्फ रामवती लोधी खेत में चारा काट रही थी। तभी दिनेश, पतिराम, आरती और मोतीबाई लोधी ने लाठी, कुल्हाड़ी, और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे भाभी की मौके पर जान चली गई।उनकी चीख सुनकर जब पिता उग्रसेन और मां रामाबाई बचाने दौड़ीं तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ठेमी पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं ग्रामीणों के बयान दर्ज कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। एएसपी सुनील शिवहरे, एसडीओपी पुरूषोत्तम मरावी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
पीडि़त परिवार के मुताबिक उनकी और दिनेश की जमीन आसपास है। कुछ समय पहले जमीन का सीमांकन हुआ था। जिसमें दिनेश सीमांकन के बाद जमीन पर कब्जा दिलाने की बात कर रहा था। प्रकरण न्यायालय में चल रहा है बीते दिन अचानक आरोपितों ने उसके परिवार पर प्राणघातक हमला किया।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


By - sagartvnews

26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.