शादी की खुशियां मातम में बदली, देखिये नाचते-नाचते ये क्या हो गया


 

 

कहा जाता है की मौत का क्या भरोसा कब किसको अपने आगोश में ले ले। इसी तरह कुछ एक महिला के साथ भी हुआ जहाँ नाचते समय उसकी जान चली गयी। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना एमपी के सिवनी जिले की है। बताया गया की शादी कार्यक्रम की हल्दी रस्म के दौरान डांस करते समय एक महिला अचानक नीचे गिर गई, फिर दोबारा नहीं उठी। वो पोती की शादी में नाच रही थी। जहाँ उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
यह पूरी घटना सिवनी जिले के बखारी गांव के साहू परिवार में हुई। बताया जा रहा है की बखारी गांव के साहू परिवार की लड़की की छिंदवाड़ा जिले में शादी तय  हुई है। 14 दिसंबर को शादी से एक दिन पहले होने वाले हल्दी की रस्म कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वधु के दादा की चार बहनें यानी (दादी) सामूहिक रूप से खुशी मनाते हुए डांस कर रही थी। तभी शोदा साहू निवासी भीमगढ़ नाचते-नाचते जमीन पर जा गिरी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।


By - sagartvnews

17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.