भाजपा के पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर नर्तकियों का डांस, सब भूल गए दूसरे नेता भी


 

 

अनुशासन का दम्भ भरने वाली भाजपा के पूर्व मंत्री ही मर्यादा भूल गए और अश्लील डांस देखते रहे। पूर्व मंत्री के 70वें जन्मदिन पर अश्लीलता हुई। जहां तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर नर्तकियों ने अश्लील डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। मामला एमपी के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर विधानसभा में देखने मिला। जहां मध्य प्रदेश शासन के पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नानाभाऊ मोहोड़ ने अपना 70वां जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहड़ मंच से परोसी जा रही अश्लीलता का आनंद लेते नजर आए। यही नहीं उनके साथ-साथ दूसरे भाजपा नेता भी जवानी की मस्ती में मशगूल दिखे। बताया गया की छिंदवाड़ा के सौंसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काढिया में भाजपा के पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ के जन्मदिन का आयोजन किया गया था। जहां नर्तकियों को बुलाया गया था। महाराष्ट्र से बुलाई गई पांच बार बालाओं का डांस देखने पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा नेता भी पहुंचे थे। वहीं आयोजन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल थे।
वहीं दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गयी है।


By - sagartvnews

12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.