नशे में झूमते और जाम छलकाते हुए मिले लड़के-लड़कियां, वीडियो आया सामने


 

 

राजधानी भोपाल में युवा नशे में झूमते और जाम छलकाते हुए मिल रहे हैं। जहां नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। बताया गया की बॉटम क्लब में देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी। जहां छापा मारने पहुंची पुलिस को करीब 100 युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले। वहां पर जाम छलकाये जा रहे थे। जब टीआई ने सवाल जबाव किये तो एक युवती उनसे ही उल्टा बहस करने लगा। मौके से शराब और लड़के-लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल बताया गया की भोपाल पुलिस बढ़ते नशे के खिलाफ एक्शन पर उतर आई है। चुना भट्टी थाना क्षेत्र के बॉटम क्लब पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। देर रात तक अवैध रूप से क्लब चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में देर रात तक बर्थडे पार्टी चलती मिली। करीब 100 युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले। जो वहां बैठकर शराब पी रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।--


By - sagartvnews

01-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.