सागर- परिजन हैरान की घर पर अकेली 16 साल की लड़की ने क्यों किया ये !


 

 

सागर जिले के खुरई थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने फंदे झूलकर जान दे दी। घटना खुरई के पठारी रोड स्थित भगवानदास चंदेल वार्ड की है। जहां कब्रिस्तान के पास लड़की ने अपने घर में सुसाइड किया। जानकारी के मुताबिक 16 साल की पूजा अहिरवार जो कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल किशोरी को लेकर खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। छात्रा पूजा ने ये घातक कदम क्यों उठाया अभी ये साफ़ नहीं है पुलिस जांच में जुटी है।


By - sagartvnews

22-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.