एएसआई को 2 बच्चों की माँ से हुआ प्यार तो कर ली शादी, खुद 4 बच्चों का पिता है ! || STVN INDIA ||


 

 

एएसआई को 2 बच्चों की माँ से हुआ प्यार तो कर ली शादी, खुद 4 बच्चों का पिता है !

ASI ने दो बच्चों की माँ से की शादी
खुद की पत्नी और 4 बच्चे भी हैं !


गश्त के दौरान दिल दे बैठा था ASI
रंगे हाथों पकड़ा तो मांग में भरा सिंदूर

ASI की पत्नी को रिश्ते की है जानकारी
तो महिला के पति को भी सब मालूम है


एक एएसआई को गश्त के दौरान 2 बच्चों की माँ को दिल दे बैठा और उसके प्यार में पाहल हो गया। जब दोनों को परिवार ने रंगे हाथों पकड़ा तो एएसआई ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार महिला की मांग भरी। जबकि वो खुद 4 बच्चों का पिता है। मामला बिहार के बेगूसराय का है। बताया गया की दोनों की लव स्टोरी साल 2019 से शुरू हुई। उस समय एएसआई सुमन कुमार भगवानपुर थाना में तैनात थे। जब वो रात में गश्त पर थे तभी उसकी मुलाकात छोटी देवी से हुई। जो बाद में प्यार में बदल गई। इसी बीच सुमन कुमार का तबादला जिले के शाम्होशाना थाने में हो गया। लेकिन दोनों में प्यार कम नहीं हुआ। साल 2020 में दोनों ने अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली। जिसकी किसी को भनक नहीं लगी। सुमन का बेगुसराय के उत्पाद विभाग में तबादला हो गया और दोनों सुभाष चौक पर एक किराए के मकान में रहने लगे। जहां दोनों आराम से रह रहे थे। की अचानक एक दिन महिला के परिवार वाले वहां पहुंच गए। और दोनों को एक साथ देखा तो जमकर हंगामा हुआ। जब मामला बढ़ा तो सुमन कुमार ने महिला के परिजनों के सामने उसकी मांग भर दी। इन दोनों की शादी के बारे में सुमन की पहली पत्नी को पता है। तो महिला के पति को भी इस रिश्ते के बारे में सब मालूम है। छोटी देवी के मुताबिक उसका पति ठीक से उसकी देखभाल नहीं करता था। दोनों के बीच काफी कलह रहती थी। जहां पंचायतनामा कराकर उसे छोड़ दिया। इसके बाद छोटी देवी ने एएसआई से शादी रचाई। दोनों इस रिश्ते से ख़ुश हैं।


By - SARJU PATEL ,STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.