हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटने से संपर्क में आई महिला नहीं रही, 2 पहुंचे अस्पताल


 

 


हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटने से एक महिला इसकी चपेट में आ गयी। जिससे उसकी जान चली गयी। वहीं दो लोग घायल होने के अलावा पांच मवेशियों का भी दम निकल गया। दुखद घटना छतरपुर जिले के खजुराहो थाना इलाके के खरोही गांव की है। बताया गया की बिजली के 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार टूटने से एक महिला की जान गई। साथ ही दो लोग बुरी तरीके से झुलस गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया था। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।  खजुराहो थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।
बताया जा रहा है की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से विमला पटेल निवासी खरोही की जाना गई। परिजनों के मुताबिक महिला अपने मायके खरोही में थी। वहीं हादसे में राम यादव और नंदकिशोर यादव झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर है। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।


By - sagartvnews

19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.