कांग्रेस और आप देश से संतोष-चैन साफ कर देंगे, जमकर गरजे सीएम शिवराज


 

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल्पवृक्ष बताया तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल बबूल का पेड़ बताते हुए राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए उन्हें खरपतवार कहा। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करने गए हैं।  बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी कल्पवृक्ष हैं। जो जरूरत है वही मिलेगा। केजरीवाल बबूल का पेड़ हैं। केवल कांटे ही मिलेंगे। राहुल गांधी खरपतवार हैं। ये फसल ही खराब कर देंगे। आगे बोले की कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे।
वहीं सीएम चौहान ने आगे कहा की कांग्रेस शहीदों का अपमान करती है। कांग्रेस की सरकार रही तो हमें यही पढ़ाया गया। देश को आजादी नेहरू जी ने दिलाई और किसी को याद ही नहीं करते थे।-


By - sagartvnews

19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.