बागेश्वर धाम के महंत की कथा में आई एक महिला नहीं रही, ये है वजह


 

 

एमपी के भिंड में बागेश्वर धाम के महंत की कथा के दौरान दंदरौआ धाम में अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला श्रद्धालु की जान चले जाने की खबर है वहीं 5 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं। महिला परिवार के साथ बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आई थी। बताया गया की हादसा भिंड के डॉक्टर हनुमान मंदिर पर आयोजित सियपिय मिलन समारोह के दौरान हुआ। दरबार के आयोजन के समय भगदड़ मची। जिसमें मुरैना के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली कृष्णा देवी बंसल (55 साल) फंस गईं। ऐसी भी जानकारी है की भीड़ उन्हें कुचलती हुई चली गयी जिससे उनकी जान गई। घटना के वक्त उनका बेटा, दामाद और बेटी की सास भी साथ थे।
बताया जा रहा है की भीड़भाड़ ज्यादा होने के चलते लोग बैरिकेट्स तोड़कर आ जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक दंदरौआ धाम पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा हो रही है। जिसे सुनने दूर-दूर से श्रद्धालु आए हुए थे।-


By - Sagar tv news

16-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.