छठ पूजा करने गए लोग फंस गए दलदल में,नज़ारा देख हैरान रह जायेंगे || STVN INDIA ||
छठ पूजा करने गए लोग फंस गए दलदल में,नज़ारा देख हैरान रह जायेंगे
लोग गए तो छठ पूजा मनाने के लिए थे लेकिन घाट पर ऐसी भयंकर दलदल मची हुई थी की लोग उसी में फंसे रह गए। लोग घुटने घुटने तक दलदल में फंसे हुए थे। नज़ारा बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके के श्यामपुर का है। दरअसल यहां लोग स्थानीय गंगा तट पर छठ मनाने गए थे। लेकिन घाट पहुंचने वाला रास्ता गंगा से ठीक पहले अचानक हजारों श्रद्धालुओं के चलने से दलदली हो गया। भयंकर दलदल से लोग चल फिर नहीं पा रहे थे। कई लोग तो वहीं गिर रहे थे। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। अचानक पूरा रास्ता चारों तरफ ओर दलदल भरा हो जाने से नवयुवक समिति के सदस्यों ने मोर्चा संभाला और किसी तरह लोगों के लिए रास्ता बनाया। लेकिन वो रास्ता भी दलदल बन गया। लोग गिरते संभलते घाट पर पहुंच रहे थे। जो पहुंच तो सही सलामत गए लेकिन वापस आने में दलदल में फंसते चले गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी से खींच खींच कर लोगों को बाहर निकाला। वहीं जब इस बात की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली तो पुलिस फोर्स और राहत बचाव दल भेजकर सभी से उस घाट पर अर्घ्य न देने की अपील कर बाहर निकाला।