अचानक सिलेंडर में लगी आग के बाद Blast होने से उड़ा घर का छप्पर


 

 


एक महिला ने गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने के लिए चढ़ाया था। लेकिन तभी सिलेंडर में लगी आग के बाद उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे घर का छप्पर उड़ गया। घटना टीकमगढ़ के बीच शहर से सामने आई है। जहां सेल सागर बदान मोहल्ला के पास अन्नू खान के घर में ये सिलेंडर फटा है। जानकारी के मुताबिक अन्नू की मां गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घर के सभी लोग जान बचाकर बाहर तरफ भागे। इस घटना के बाद आग भी लग गयी थी। जिस वजह से घर के सामान को ही नुकसान हुआ है। गनीमत की बात ये है की सभी लोग समय रहते घर से बाहर आ गए थे जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई।


By - sagartvnews

12-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.