किन्नर के रिलेशन बनाने से इंकार करने पर युवक ने किया ऐसा कुछ


 

 

ज़रा सोचिये शारीरिक सम्बन्ध न बनाने पर इंसान आखिर किस हद तक जा सकता है। एमपी के इंदौर से सामने आई इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया। जहाँ संबंध न बनाने पर किन्नर को दो हिस्सों में काट दिया। और धड़ को पेटी में रखकर बाकी हिस्स्से को फेंक दिया। इंदौर पुलिस ने दो हिस्सों में मिली डेड बॉडी के मामले में आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ की उसने रिलेशन बनाने के लिए किन्नर मोहसिन उर्फ जोया को घर बुलाया था। लेकिन जोया ने मना कर दिया और पैसों के लिए कहा। जिससे दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। फिर छुरे से शरीर को दो हिस्सों में काट दिया। आरोपी के घर की पेटी से धड़ भी बरामद हुआ है। बीते मंगलवार को खजराना क्षेत्र में कमर के नीचे का हिस्सा मिला था। इसी के बाद से पुलिस मामले में जांच में जुटी थी।
एसीपी जयंत सिंह राठौर के मुताबिक किन्नर मोहसिन उर्फ जोया रविवार से लापता था। उसके परिवार ने खजराना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जोया की कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन नूर मोहम्मद के घर के आसपास मिली। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। ऐसी जानकारी भी है की जोया देह व्यापार से जुड़ा हुआ था। नूर मोहम्मद को पकड़ने पुलिस को 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने पड़े


By - sagartvnews

01-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.