सागर-सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवा अधिवक्ता की पत्नि की चैन के लुटेरे || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में 3 अगस्त को विश्वविद्यालय की घाटी पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी पथरिया रैयतवारी के निवासी हैं जो सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थे महिला को रोज घूमते आते देख उन्होंने एका एक प्लान बनाया और दूसरे दिन इस घटना को अंजाम दिया, घटना के बाद से पुलिस सक्रिय थी जिसकी वजह से 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए,
पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया की अधिवक्ता अनिल सिंह की पत्नी मीनाक्षी सुबह की सैर के लिए निकली थी जहां अज्ञात बदमाशों ने उनकी दो तोले की सोने की चेन छीन ली। इसके बाद वे फरार हो गए। घटना की सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुछ समय बाद आरोपी चैन को बेचने के लिए सर्राफा व्यापारी के पास पहुंचे जहां उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपने मित्र हनी दुबे इस बात की जानकारी दी और उन्होंने अधिवक्ता अनिल सिंह से इस बात की पुष्टि की जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को कटरा चौकी के पास धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में पथरिया रैयतवाड़ी ग्वाली पुरा निवासी विशाल यादव, पवन यादव, देव यादव ,आकाश यादव और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है।


By - Sagar tv news

04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.