सागर-करीला धाम दर्शन करने जा रहे थे 35 लोग लेकिन रास्ते में ही... || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के मालथौन हाईवे रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 30 लोग घायल हो गये। जिनमें एक 11 साल की लड़की की जान चली गयी है। वहीं महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया की ये हादसा मालथौन के पोस्टमार्टम सेंटर के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक सभी ट्रैक्टर ट्राली सवार लोग उत्तर प्रदेश के पटना पारोल से करीला धाम दर्शन करने जा रहे थे। जहां मालथौन थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर ये घटना हुआ गयी। बताया जा रहा है की ट्रेक्टर ट्रॉली में 35 लोग सवार थे। जिनमें 6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।