सागर में महिला के गले से सोने की चैन उड़ा ले गए बदमाश || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में एक बार फिर से चैन स्नैकर सक्रीय हो गए हैं। ताजा मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक महिला के गले से सोने की चैन लूटने की घटना सामने आई है। जिससे भय का माहौल है। बताया जा रहा है। की थाना अंतर्गत नेहानगर स्थित जैन मंदिर से अपने घर लौट रही विनीता मनोज जैन ढाना की सोने की चेन मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने गले से झपट ली। और सेकंडों में वहां से भाग निकले।
ये घटनाक्रम रात करीब आठ बजे का बताया जा रहा है की जानकारी के मुताबिक तीन महिलाएं मंदिर से लौटकर अपने घर जा रही थी। मेडिकल दुकान के बाजू की गली में जैसे ही महिलाएं मुड़ी तभी सामने से बाइक पर आ रहे दो लुटेरों ने विनीता जैन की करीब 2 तोले की सोने की चैन छीन ली। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
इसके बाद महिलाएं थाने पहुंची और इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


By - Sagar tv news

13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.