दुल्हन इंतजार करती रही, पुलिसवाला प्रेमिका के साथ भाग गया


 

 


बैतूल का कॉन्स्टेबल अपनी बारात वाले दिन गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया। लड़कीवाले और दुल्हन बारात आने का इंतजार करते रह गए। दुल्हन ने थाने पहुंचकर कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
भैंसदेही में पदस्थ कॉन्स्टेबल सोनू चलतिया छिंदवाड़ा के रावणवाड़ा थाना इलाके के छिंदा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी छिंदवाड़ा के ही काराबोह में रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। 22 मई को शादी थी। लड़कीवालों के यहां घरातियों का खाना शुरू हो चुका था। दुल्हन सज-धजकर कमरे में बैठी थी। सभी बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देर रात तक बारात दरवाजे पर नहीं आई। लड़की के पिता ने लड़केवालों को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि हम बारात लेकर नहीं आ सकते। दुल्हन दूसरे दिन परिजन के साथ देहात थाने पहुंची और लड़केवालों के खिलाफ शिकायत की।


पुलिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल का बैतूल में ही किसी लड़की के साथ अफेयर था। दोनों 1 साल से रिलेशन में थे। उसकी गर्लफ्रेंड को उसकी शादी का पता लग गया था, उसने थाने में इसकी शिकायत की। इस पर कॉन्स्टेबल शादी का प्लान बदलकर गर्लफ्रेंड के साथ चला गया।


By - sagartvnews

25-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.