महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म चर्चा का बना विषय


 

 


कहते हैं की कुदरत कब करिश्मा दिखाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही कुदरत ने एमपी के बालाघाट जिले में दिखाया है। जहां एक प्रसूता महिला ने जिला अस्पताल में चार शिशुओं को एक साथ जन्म दिया वो भी जुड़वा बच्चे। जिसे सुनकर लोग हैरत में है। जानकारी के मुताबिक किरनापुर तहसील के जराही गांव में रहने वाली प्रीति मेश्राम को जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि उसके चार बच्चे एक साथ जन्म लेगे। लेकिन डॉक्टरों को उसकी स्थिति देखकर पता चल गया था कि उसका सीजर आपरेशन करना पड़ेगा। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। प्रीति ने तीन लड़के और 1 लड़की को जन्म दिया। हालांकि इन शिशुओं की हालत नाजुक है। लेकिन डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे हुए है।
गौरतलब है कि बालाघाट के इतिहास में संभवतः पहली बार किसी प्रसूता महिला के इतने बच्चे एक साथ जन्मे हैं


By - sagartvnews

25-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.