सागर-कार की वजह से बाइक सवार पुलिसकर्मी गंभीर, पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर-बीना नेशनल हाईवे 26 ए पर एक कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ बीना पुलिस थाना के चीता वाहन नंबर 1 में ड्यूटी कर रहे आरक्षक अर्जुन सिंह और आरक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर को थाने से लाखनखेड़ा गांव भेजा गया था। लाखनखेड़ा गांव में किसी जमीन का सीमांकन होना था। वहां विवाद न हो इसलिए दो आरक्षकों को बाइक से रवाना किया था। घटियारी गांव के पास यह हादसा हो गया, घायल अवस्था में पुलिसकर्मियों को बीना सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया है।


By - Sagar tv news

24-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.