सागर-जिस नाबालिग के साथ हुआ था गंदा काम उसने बच्चे को दिया जन्म ! || SAGAR TV NEWS ||


 

बीते कुछ समय पहले दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता ने नवजात शिशु को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक सागर जिले के देवरी क्षेत्र के महाराजपुर थाना अंतर्गत रहने वाली 16 साल की नाबालिग के साथ गांव के ही रहने वाले आरोपी कमलेश पटेल ने दुष्कर्म को घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर मामला कायम कर उसे जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि बीते दिन नाबालिग लडकी का पेट दर्द होने लगा तो उसे डायल 100 की मदद से देवरी अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन वहां पहुँचने से पहले ही रास्ते में नाबालिग ने नवजात को जन्म दे दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। ऐसी जानकारी है की डायल हंड्रेड गाड़ी की खस्ता हालत होने से उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था। जिससे गाड़ी में ही उसकी डिलेवरी हो गई थी।


By - Saurabh Nagari deori

13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.