जिस पत्नी के गायब होने के इल्जाम में पति जेल में था वो मिली प्रेमी के साथ


 

 

लव ट्रायंगल के एक मामले ने सभी को हैरान करके रख दिया। दरअसल जिस पत्नी के क़त्ल के इल्जाम में पति को पुलिस ने बिना जाँच के ही जेल भेज दिया दस दिन बाद वो पत्नी ज़िंदा निकली जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ में रह रही है। मामला बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया वार्ड नंबर चार का है। जानकारी के मुताबिक 2016 में अनिता देवी की शादी हुई थी। सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा था। लेकिन मायके वालों का आरोप है कि एक साल से पति अपनी पत्नी को परेशान कर रहा दहेज मांगता था। विरोध करने पर पत्नी से मारपीट करता था। वहीं 19 अप्रैल को महिला के पिता को पता चला कि उनकी बेटी घर से लापता है। जिसके बाद परिजनों ने वहाँ पहुंचकर पहले अपने स्तर से खोजबीन की इसके बाद 22 अप्रैल को पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करा दिया। जहाँ पुलिस ने बिना जांच किये ही पति को जेल भेज दिया।
लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद आरोपी पत्नी के कई किस्से पुलिस को पता चले। पुलिस का कहना है की महिला का पराये मर्द से संबंध था। इसलिए वो अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गयी। जो जालंधर में रह रही थी।---


By - sagartvnews

06-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.