सागर-पुरानी बुराई को लेकर शादी समारोह में हुई कहासुनी युवक को भारी पड़ गई


 

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के रामटेक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। सुरखी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामटेक में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान निर्भय सिंह लोधी पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया, इसी दौरान एक आरोपी ने उसके पेट में चाकू मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा, सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया था। इस दौरान खून से लथपथ हालत में निर्भय को सागर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले गांव के ही रूप सिंह से विवाद हुआ था यह मामला न्यायालय में चल रहा है साथ ही रूपसिंह अपनी पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में 1 सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था शुक्रवार रात जब निर्भय विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी रूप सिंह और अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया, फिलहाल सुरखी पुलिस ने आरोपी रूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी पर मामला दर्ज किया है.


By - Brijendra Rakwar surkhi

23-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.