सागर-गाय को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ || SAGAR TV NEWS ||


 

गाय को बचाने के चक्कर में आपे लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कुँए में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी वहीँ। दो लोग घायल हुए। ये घटना सागर जिले के गौरझामर थाना इलाके से सामने आयी। बताया गया की राजेन्द्र विश्वकर्मा अपने दो साथियों सौरभ और बबलू विश्वकर्मा के साथ खेत पर भूसा भरने गया हुआ था। घर लौटते वक्त जैसे ही खेत से निकलकर वह एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी अचानक वाहन के सामने गाय आ गई। जिसे बचाने के की वजह से वो संतुलन खो बैठा और पास ही खेत पर बने कुएं में अपने साथियों के साथ आपे समेत गिर गया। राजेंद्र गंभीर घायल हुआ था जिसकी मौत हो गयी। जानकारी लगते ही गौरझामर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के वाद शव कुएं से बाहर निकाला। जिसका पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। वहीँ मामले की जाँच भी शुरू की। इसको लेकर एएसआई जमना प्रसाद रजक ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news

23-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.