मुख्यमंत्री ने मंच से कलेक्टर की तारीफ की तो तालियों से गूँज उठा पंडाल || SAGAR TV NEWS ||


 

कहा जाता है की जब कोई अधिकारी अच्छा काम करता है। तो सराहना होना भी लाजिमी है। ऐसे ही जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर की मंच से तारीफ की तो वहाँ मौजूद लोग भी तालियां बजाने लगे। हम बात कर रहे हैं एमपी के सतना की, जहाँ बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कलेक्टर अनुराग वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि कलेक्टर अच्छा काम कर रहे हैं। मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर का अभिवादन कर लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री की बात पर मोहर लगा दी।
आपको बता दें की अनुराग वर्मा सागर नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं।


By - Sagar tv news

12-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.