एक महिला और उसकी बकरी के साथ जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं
जाखो राखे साईयां मार सके न कोये ये बात फिर एक दफा सच साबित हुई जहाँ एक महिला बकरी समेत करीब 70 फ़ीट गहरे कुँए में गिर गयी थी। फिर भी उसकी जान बच गयी। ये सब हुआ नरसिंहपुर जिले के गाडावारा तहसील के अंतर्गत पटेरा गांव में, जहाँ रोज की तरह एक महिला बकरी चराने गई हुई थी। तभी बकरी कुएं में गिरने लगी उसको बचाने के चक्कर मे महिला बकरी समेत 70 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरी। खेत मे बने कुएं के पास ही महिला का परिवार रहता है जानकारी लगते ही परिवार जनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया इससे आसपास खेतो में काम कर रहे ग्रामीण एक जुट हुए। उन्होंने आनन फानन में रेस्क्यू शुरू कर किया। पहले 2 लोग कुएं में उतरे फिर रस्सी पलँग के जरिये महिला और बकरी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालाँकि महिला की जान तो बच गयी लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने से महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। जिसकी हालत स्थिर है। उसका नाम हल्की बाई धानक है। लोगों की सूझबूझ के चलते उसकी जान बच सकी