सागर-कार ने बाईक को मारी टक्कर, दो लोगों की जान गई || SAGAR TV NEWS ||
सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में लोगो की दुःखद मृत्यु हो गई है, घटना नेशनल हाइवे 44 पर स्थित मोकलपुर तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के अनुसार जवाहर सिंह राजपूत, हरिसिंह राजपूत निवासी महुआखेड़ा अपने नाती आदित्य सिंह राजपूत के साथ महुआखेड़ा से बाइक पर सवार होकर रहली के पास ग्राम सहजपुरी जा रहे थे। जवाहर सिंह की सहजपुरी में खेती है। इसी दौरान मोकलपुर तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में गंभीर चोटे आने से जवाहर सिंह और हरिसिंह सिंह की मौत हो गई। वहीं नाती आदित्य गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।